देवघर: देवघर एयरपोर्ट पहुंचे आरएसएस प्रमुख, ठाकुर अनुकूल चंद्र से आशीर्वाद लेने के बाद रवाना होंगे दिल्ली।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज देवघर पहुंचे, जहां देवघर एयरपोर्ट पर उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच देवघर के शिवपुरी मोहल्ले स्थित आरएसएस कैडेट के आवास में विश्राम के लिए ले जाया गया, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का एक दिवसीय देवघर द्वारा है, जिसमें संध्याकालीन में अनुकूल चंद्र ठाकुर जी के आश्रम में जाकर ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। फिर दिल्ली के लिए रवाना होंगे