मिशन शक्ति के अंतर्गत चौपाल लगाकर महिलाओं को किया गया जागरूक
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ/मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता चौपाल कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत घोसी मऊ में किया गया। कार्यक्रम में घरेलु हिंसा एवं दहेज उन्मूलन विषय पर चर्चा करते हुये इसके प्रभाव के बारे में बताया गया कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्प लाइन, दत्तक ग्रहण इकाई आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई,साथ ही सभी हेल्प लाइन नंबर जैसे चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, महिला पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 पुलिस हेल्पलाइन 112, एंबुलेंस सेवा 108 तथा 102 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उसकी उपयोगिता के बारे में बता कर आम जनमानस को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत घोसी अनिल कुमार, हव फॉर इंपॉवरमेट ऑफ वूमेन से जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती तृप्ति राय, जेन्डर स्पेशलिस्ट श्रीमती राखी राय, आम जनमानस तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहे |
Maunath Bhanjan, Mau | Jun 8, 2026