Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
image
image
image
image
image

पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रथम दिन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के दिए निर्देश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से करे अनुपालन,लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई:- जिला अधिकारी। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को सकुशल, पारदर्शी, नकलविहीन एवं स्वच्छतापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन एवं पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश बहादुर ने परीक्षा के प्रथम दिन जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपद मुख्यालय स्थित डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, सोनी धापा बालिका इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, डी.सी.एस.के. पी.जी. कॉलेज तथा घोसी स्थित सर्वोदय पी.जी. कॉलेज, जैश किसान इंटर कॉलेज एवं अमिला स्थित बाबा थानी दास इंटर कॉलेज सोनाडीह सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों से परीक्षा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, पहचान सत्यापन, सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती तथा परीक्षा के दौरान अपनाई जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके अतिरिक्त प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं कंट्रोल रूम के माध्यम से की जा रही निगरानी व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने परीक्षा कार्य में लगे समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं सतर्कता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी समस्त दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के भी निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश बहादुर ने भी केंद्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने तथा परीक्षा की गोपनीयता एवं सुरक्षा बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Maunath Bhanjan, Mau | Jun 8, 2026

MORE NEWS

पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रथम दिन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के दिए निर्देश
#MAU #maunews #dmMau

पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रथम दिन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के दिए निर्देश #MAU #maunews #dmMau

Maunath Bhanjan, Mau | Jun 8, 2026

मिशन शक्ति के अंतर्गत चौपाल लगाकर महिलाओं को किया गया जागरूक

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ/मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता चौपाल कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत घोसी मऊ में किया गया। कार्यक्रम में घरेलु हिंसा एवं दहेज उन्मूलन विषय पर चर्चा करते हुये इसके प्रभाव के बारे में बताया गया कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्प लाइन, दत्तक ग्रहण इकाई आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई,साथ ही सभी हेल्प लाइन नंबर जैसे चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, महिला पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 पुलिस हेल्पलाइन 112, एंबुलेंस सेवा 108 तथा 102 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उसकी उपयोगिता के बारे में बता कर  आम जनमानस को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत घोसी अनिल कुमार, हव फॉर इंपॉवरमेट ऑफ वूमेन से जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती तृप्ति राय, जेन्डर स्पेशलिस्ट श्रीमती राखी राय, आम जनमानस तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहे |

मिशन शक्ति के अंतर्गत चौपाल लगाकर महिलाओं को किया गया जागरूक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ/मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता चौपाल कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत घोसी मऊ में किया गया। कार्यक्रम में घरेलु हिंसा एवं दहेज उन्मूलन विषय पर चर्चा करते हुये इसके प्रभाव के बारे में बताया गया कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्प लाइन, दत्तक ग्रहण इकाई आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई,साथ ही सभी हेल्प लाइन नंबर जैसे चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, महिला पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 पुलिस हेल्पलाइन 112, एंबुलेंस सेवा 108 तथा 102 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उसकी उपयोगिता के बारे में बता कर आम जनमानस को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत घोसी अनिल कुमार, हव फॉर इंपॉवरमेट ऑफ वूमेन से जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती तृप्ति राय, जेन्डर स्पेशलिस्ट श्रीमती राखी राय, आम जनमानस तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहे |

Maunath Bhanjan, Mau | Jun 8, 2026

लखनऊ लौटे अखिलेश यादव, एयरपोर्ट से आवास के लिए रवाना
#AkhileshYadav #Lucknow #SamajwadiParty #INDIAAlliance #UPNews #khabareabhitakmau

लखनऊ लौटे अखिलेश यादव, एयरपोर्ट से आवास के लिए रवाना #AkhileshYadav #Lucknow #SamajwadiParty #INDIAAlliance #UPNews #khabareabhitakmau

Maunath Bhanjan, Mau | Jun 8, 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को त्रुटि रहित एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के क्रम में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आज दिनांक 08.06.2026 को जिलाधिकारी मऊ श्री आनन्द वर्धन, पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर के द्वारा पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के सोनीधापा खण्डेलवाल बालिका इण्टर कॉलेज मऊ, डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ आदि विभिन्न परीक्षा केन्द्रों के भौतिक निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर प्रत्येक संसाधनों का विधिवत जांच किया गया तथा सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग, बायोमेट्रिक, केवाईसी आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया*_ एवं परीक्षा को त्रुटिपूर्ण व पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराये जाने के क्रम में शासन द्वारा दिये गये निर्देश के अनुसार प्रत्येक पहलूओं की जांच कर संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस दौरान परीक्षा से सम्बन्धित विभिन्न व्यवस्थाओ के बारे में जायजा लिया गया । ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण को सतर्कता से ड्यूटी करने हेतू निर्देशित किया गया। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों के आस-पास ध्वनि विस्तारक यन्त्रों का प्रयोग तथा परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन, आई0टी0 गैजेट्स एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित रखने हेतु निर्देशित किया गया। परीक्षा की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के पालन कराये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये गये । एवं शांति/सुरक्षा व्यवस्था से संबन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस अवसर पर पुलिस कर्मचारीगण मौजूद रहे।