पटियाली: नौगवां चहका में 15 साल की दूरियां खत्म, एक हुआ परिवार, पति-पत्नी और बच्चों के मिलन से छलक पड़े आंसू
पटियाली। क्षेत्र के नौगवां चहका गांव में श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष राजू चौहान हथौड़ा की पहल पर 15 वर्षों से अलग रह रहे राकेश और पूनम का परिवार फिर एक हो गया। बुधवार को दरियावगंज पुलिस चौकी पर पंचायत के बाद पति-पत्नी छह बच्चों सहित घर पहुंचे। सभी ने साथ बैठकर चाय-पानी किया। परिवार के मिलन से माहौल भावुक हो गया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की।