सहजनवा: जोतबगही गांव में घरेलू विवाद के बाद युवक की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के जोत बगही गांव में पति-पत्नी के विवाद के बाद 37 वर्षीय देवेंद्र निषाद की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात करीब दो बजे किसी बात को लेकर पत्नी बिंदु निषाद से उनका विवाद हुआ। इसके बाद देवेंद्र कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर तक कोई आहट न मिलने पर परिजनों को शक हुआ।