कैसरगंज: चार दिन से लापता चार वर्षीय बच्ची घायल हालत में खेत में मिली, फ़खरपुर इलाके में मचा हड़कंप
फखरपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक ग्राम से चार दिन पहले लापता हुई चार वर्षीय बच्ची सुबह एक गांव के पास एक खेत में घायल अवस्था में मिली। बच्ची के मिलने की सूचना से परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि चार सितंबर को बच्ची घर के पा