आज दिनांक 11.08.2026 को 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत रोहतास जिले में मंगलवार को स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सदर अस्पताल सासाराम परिसर में सिविल सर्जन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने तिरंगा रैली निकाली।
वहीं, शिक्षा विभाग द्वारा लगातार तीसरे दिन जिले के विभिन्न विद्यालयों में रंगोली, तिरंगा बनाओ प्रतियोगिता, तिरंगा रैली सहित कई गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने महापुरुषों के चित्र बनाकर राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना प्रदर्शित की।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजनों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के योगदान तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।
#HarGharTiranga
Patna, Bihar | Aug 11, 2026