जमुई: आजाद नगर में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे और रॉड से हमला, एक ही परिवार के तीन लोग हुए घायल
Jamui, Jamui | Apr 9, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले में बुधवार की रात बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान लोहे के रॉड से भी हमला किया गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद शाहिद और अजमेरी के रूप में हुई है।