बारा: कौंधियारा थाना परिसर में थाना दिवस पर तहसीलदार व अन्य अधिकारियों ने सुनी लोगों की फरियाद
Bara, Allahabad | Oct 26, 2024 शासन द्वारा चलाए जा रहे माह के दूसरे व चौथे शनिवार को जनपद के विभिन्न थानों में थाना दिवस का आयोजन किया जाता है,जिसमें राजस्व तथा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र से आए फरियादियों की फरियाद सुनकर उसका निस्तारण किया जाता है,आज शनिवार को कौंधियारा थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया,जिसमें नायब तहसीलदार व पुलिस के द्वारा फरियादियों फरियाद सुनी गई।