बारा: मझियारी कला के युवक का सीआरपीएफ में दरोगा के पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी का माहौल
Bara, Allahabad | Oct 25, 2024 प्रयागराज के यमुनानगर कौंधियारा क्षेत्र के मझियारी कला गांव के रहने वाले युवक का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में दरोगा के पद पर चयन हुआ है,आज शुक्रवार को ग्वालियर में आयोजित परेड दीक्षांत समारोह में उनके कंधे पर सितारे लगाए गए,ऐसे में जहां परिवार के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं, तो वहीं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।