बारा: सेंधुवार गांव में मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Bara, Allahabad | Oct 23, 2024 प्रयागराज के यमुनानगर घूरपुर थाना क्षेत्र के सेंधुवार गांव में बीते कल मंगलवार को एक युवक का शव पाया गया,जबकि काफी खोजबीन की गई लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी,हालांकि पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया,जबकि आज बुधवार को युवक की पहचान मनीष कुमार मिश्रा के रूप में हुई है जो की वादे का पूरा चक गौरीशंकर नीबी गांव का रहने वाला बताया गया है।