समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 07 अगस्त 2026
आज दिनांक 07 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में थर्मल पावर चौसा से संबंधित समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
बैठक में रेल कोरिडोर हेतु नये प्रस्ताव के मार्ग रेखांकन के अनुसार पिलरिंग करने, चाहरदीवारी का अवशेष कार्य पूर्ण करने, मुरा बाबा सम्पर्क पथ का निर्माण एवं हितबद्ध रैयतों की समस्या के बिन्दु पर चर्चा की गई।
इस संबंध में RVNL के पदाधिकारियों में SJVN के पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया।
इस बैठक में अपर समाहर्त्ता बक्सर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बक्सर, RVNL के पदाधिकारी एवं SJVN के पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers
Buxar, Bihar | Aug 7, 2026