समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 07 अगस्त 2026
‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत समाहरणालय परिसर में राष्ट्रगान का सामूहिक गायन
आज दिनांक 07 अगस्त 2026 को ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर, बक्सर में जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संदेश दिया। उन्होंने आमजनों से भी ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ में उत्साहपूर्वक भाग लेने तथा अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना प्रदर्शित करने की अपील की।
हस्तकरघा दिवस पर हस्तनिर्मित वस्त्रों के उपयोग की अपील
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने हस्तनिर्मित एवं हस्तकरघा वस्त्रों के अधिक से अधिक उपयोग को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि हस्तकरघा एवं हस्तनिर्मित वस्त्र हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कला एवं स्थानीय कारीगरों की मेहनत का प्रतीक हैं।
उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे दैनिक जीवन में हस्तकरघा एवं हस्तनिर्मित वस्त्रों को प्राथमिकता दें तथा स्थानीय बुनकरों एवं कारीगरों के उत्पादों को अपनाकर उन्हें प्रोत्साहन दें। इससे हमारी पारंपरिक कला एवं शिल्प को संरक्षण मिलने के साथ-साथ बुनकरों एवं कारीगरों की आजीविका को भी मजबूती मिलेगी।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police CMO Bihar Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
Buxar, Bihar | Aug 7, 2026