अमरपुर: अमरपुर थाना परिसर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Amarpur, Banka | Aug 15, 2026 अमरपुर थाना परिसर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस अमरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को 15 अगस्त के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। अमरपुर थाना परिसर में आयोजित समारोह के दौरान विधिवत झंडोत्तोलन किया गया। इसके बाद मौजूद पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस कर्मियों एवं उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।