खानपुर: पनवाड़ थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर चाकू लहराते हुए रील बनाकर पोस्ट करने वाले युवक को पनवाड़ कस्बे से किया गिरफ्तार
पनवाड़ थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर चाकू लहराते हुए रियल बनाकर पोस्ट करने वाले युवक को पनवाड़ कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। पनवाड़ पुलिस ने आज सोमवार को शाम 4:00 बजे के लगभग प्रेस नोट जारी करते हुए यह जानकारी प्रदान की। आसूचना अधिकारी कांस्टेबल दिनेश द्वारा सोशल मीडिया पर रील बनाकर पोस्ट करने वाले युवक की पहचान आशीष पुत्र महावीर निवासी खमवादा के रूप मे की गई।