शाहजहांपुर: कांट के उड़ेला गिरधरपुर गांव की महिला ने पड़ोसी पर नाली पर कब्जा करने का आरोप लगाया, डीएम को दिया प्रार्थना पत्र
दरअसल कांट थाना क्षेत्र के उड़ेला गिरधरपुर गांव की रहने वाली महिला सोनी आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। यहां उसने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पड़ोस के ही रहने वाले एक व्यक्ति पर नाली पर कब्जा करने आरोप लगाया है। महिला ने शिकायत देकर बताएं कि पड़ोस के ही रहने वाली एक व्यक्ति ने नाली पर कब्जा कर लिया है जिसकी वजह से नाली की साफ सफाई नहीं हो पा रही है।