शाहजहांपुर: भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने गन्ना भुगतान सहित किसानों की 11 समस्याओं को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन
दरअसल भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। ज्ञापन देकर मुख्य रूप से आवारा गोवंश को पकड़वाने की मांग की इसके अलावा चीनी मिलों पर बकाया गन्ने का भुगतान कराए जाने की मांग की।