शाहजहांपुर: जिला जेल में योग शिविर का किया गया आयोजन, मास्टर ट्रेनर ने बंदियों को कराया योगाभ्यास
दरअसल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के मौके पर जिले में योग के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी क्रम के तहत आज जिला कारागार में बंदियों के लिए विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।