हरिद्वार: पथरी के जंगलों में वन्य जीवों के शिकार के लिए घुसे 2 आरोपियों को वन विभाग ने पकड़ा, पत्रकार वार्ता बिल्वकेश्वर कॉलोनी में हुई
पथरी के जंगलों में वन्य जीवों के शिकार के लिए घुसे 2 शिकारी पथरी से वन विभाग ने पकड़ लिए। पूरे मामले का खुलासा वन विभाग ने अपने बिल्वकेश्वर कॉलोनी स्थित कार्यालय में किया। मंगलवार दोपहर 3 बजे करीब DFO वैभव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है और पुलिस को भी पूरे मामले की जानकारी दी गई है।