बरहट: सुदामापुर में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति को गोली मारकर किया घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Barhat, Jamui | Mar 12, 2025 बरहट थाना क्षेत्र के सुदामापुर गांव में बुधवार को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच गोली चलने का मामला सामने आया है। जिसमें गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान पवन यादव उर्फ बबन के रूप में हुई है। घटना 12:30 बजे के लगभग की बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।