बरहट: राज्य स्तरीय डॉजबॉल प्रतियोगिता में जमुई की महिला और पुरुष वर्ग की टीम बनी चैंपियन, जिलेवासियों ने दी बधाई
Barhat, Jamui | Mar 10, 2025 बिहार राज्य डॉजबॉल एसोसिएशन द्वारा दरभंगा में आयोजित राज्य स्तरीय डॉजबॉल प्रतियोगिता में जमुई महिला एवं पुरुष वर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिससे दोनों ही टीमें चैंपियन बनकर राज्य भर में जिले को गौरवान्वित किया है। उक्त जानकारी डॉजबॉल संघ के जिलाध्यक्ष कन्हैया भालोटिया ने सोमवार को 10 बजे दी। इधर इस उपलब्धि पर दोनों टीमों को जिलेवासियों ने बधाई दी है।