बरहट: भलुई के पास बदमाशों ने यात्रियों से की मारपीट, चार लोग घायल, मारपीट का वीडियो आया सामने
Barhat, Jamui | Mar 11, 2025 किउल-जसीडीह रेलखंड के भलुई के पास मंगलवार को मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस में कुछ बदमाशों ने गंगा स्नान से लौट रहे यात्रियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना में चार व्यक्ति घायल है जिसमें दिलीप पासवान, रवि कुमार, जितेंद्र पासवान व एक अन्य व्यक्ति शामिल है। ये सभी विराजपुर के रहने वाले हैं। घटना शाम 5:30 बजे के लगभग की बताई जा रही है।