छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में पहुंचेगी SBI लाइफ की ‘बीमा की बात’ वैन, जीवन बीमा के प्रति बढ़ाएगी जागरूकता
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जीवन बीमा और वित्तीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से SBI लाइफ इंश्योरेंस ने ‘बीमा की बात’ अभियान की शुरुआत की है। रायपुर से रवाना हुई जागरूकता कैंटर वैन प्रदेश के सभी 33 जिलों में पहुंचकर लोगों को जीवन बीमा के महत्व और दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा के बारे में जानकारी देगी।
#SBI Life #BimaKiBaat #ChhattisgarhNews #InsuranceAwareness #RaipurNews