शाहजहांपुर: इंजेक्शन लगाने के बाद 21 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
शाहजहांपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 21 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मदनापुर थाना क्षेत्र के फाजिलपुर गांव निवासी वेदवति के रूप में हुई है। शनिवार शाम करीब छह बजे परिजन उल्टियां होने की शिकायत पर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि भर्ती करने के बाद डॉक्टर ने वेदवति को इंजेक्शन लगाया।