शाहजहांपुर: 12 बोर के तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे
शाहजहांपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सद्दीक उर्फ बंटा (40) निवासी मोहल्ला लालबाग, ग्राम शहवाजनगर, थाना सदर बाजार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को