बाबई: सिरवाड़ और तालकेसरी के बीच अज्ञात वाहन चालक ने युवक को मारी टक्कर, युवक की मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
शुक्रवार को 12 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिरवाड़ और तालकेसरी के बीच तेज व लापरवाही पूर्वक एक अज्ञात वाहन चालक में युवक प्रेमनारायण को टक्कर मार दी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान हादसे में घायल हुए युवक की मौत हो गई मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया।