बाबई: माखननगर में नवरात्रि के अवसर पर बालाजी धाम मंगल बाजार से महिलाओं ने निकाली विशाल चुनरी यात्रा
माखननगर में नवरात्रि के अवसर पर जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। उसी क्रम में गुरुवार को 11 बजे समिति से मिली जानकारी के मुताबिक नवरात्रि के अवसर पर माखन नगर में बालाजी धाम मंगल बाजार से महिलाओं के द्वारा विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई चुनरी यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए शनिचरा बाजार शैलपुत्री धाम पहुंची।