बाबई: माखननगर विधायक ने नवरात्रि में सप्तमी के दिन सलकनपुर स्थित देवी धाम पहुंचकर मां विजयासन देवी की पूजा-अर्चना की
बुधवार को सुबह करीब 7 बजे नवरात्रि के अवसर पर सप्तमी के दिन माखननगर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने सलकनपुर में स्थित देवी धाम पहुंचकर यहां मां बिजयासन देवी की पूजा अर्चना कर देवी मां से आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं उन्होंने क्षेत्र के लिए सुख समृद्धि की कामना की इस मौके पर माखननगर क्षेत्र के ग्रामीण जन भी मौजूद रहे।