बाबई: जावली में 'सिटी बजाओ बच्चे बुलाओ' अभियान के तहत रैली निकालकर बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया गया
बुधवार को 11 बजे कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम जावली में शासकीय मिडिल स्कूल के बच्चों को सिटी बजाओ बच्चे बुलाओ अभियान के तहत रैली निकालकर बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा गांव में स्कूली बच्चों के घर-घर जाकर उनके घर के सामने में सीटी बजाकर बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया।