चाईबासा: अगले 7 मई को होगा जिले में सोशल मीडिया अभियान #mainbhielectionambassador
पश्चिमी सिंहभूम जिले में अगले 7 मई को सोशल मीडिया अभियान #MainBhiElectionAmbassador आयोजित होगा। इसकी तैयारी को लेकर रविवार को समाहरणालय सभागार में एक तैयारी बैठक हुई। इस अभियान के दौरान 7 मई को संध्या 6 बजे से 8 बजे तक सभी अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो और फोटो अपलोड करेंगे।