बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में नव-पदस्थापित जिला खेल पदाधिकारी से खेल महासंघ के शिष्टमंडल ने की भेंट
कार्यालय कक्ष में मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे नव- पदस्थापित जिला खेल पदाधिकारी श्याम कुमार साहनी से जिला खेल महासंघ का एक शिष्टमंडल मिला. इस दौरान जिले के खेल खिलाड़ियों के विकास और कार्यों पर बिंदुवार चर्चा की गई. इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि बेगूसराय के युवा विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें, इसके लिए हम लगातार काम करेंगे.