बेगूसराय: बरौनी-1 फीडर में मेंटेनेंस के कारण 18 जून को सुबह 9 बजे से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
बरौनी-1 फीडर में 18 जून को सुबह 9:00 से 10:00 तक मेंटेनेंस की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इस बात की जानकारी जूनियर इंजीनियर विद्युत विभाग ने मंगलवार की शाम 5:00 बजे दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि बरौनी एक फीडर में जर्जर तार को बदलने का काम किया जाएगा. इस वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.