बेगूसराय: SBSS महाविद्यालय में अंग्रेजी के सहायक प्रोफेसर ने दिया योगदान, प्राचार्य ने कहा - छात्रों को होगा लाभ
SBSS महाविद्यालय में अंग्रेजी के सहायक प्रोफेसर डॉ जयराम प्रसाद ने योगदान किया है. इस बात की जानकारी महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर अवधेश कुमार सिंह ने मंगलवार की शाम 4:00 बजे दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि स्थाई शिक्षक के अभाव में अंग्रेजी विषय के छात्र बहुत परेशानी का सामना कर रहे थे.