बेगूसराय: इनियार के गोविंद ने नीट परीक्षा में सफलता पाई, लोगों ने दी बधाई
सदर प्रखंड के इनियार निवासी सदन कुमार कुमार के पुत्र गोविंद कुमार ने नीट की परीक्षा में 535 अंक लाकर अपने गांव एवं परिवार का नाम रोशन किया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की शाम 05:00 बजे मिली. गोविंद की शुरुआती शिक्षा गांव के ही सरकारी विद्यालय से प्रारंभ हुई. बाद के दिनों में सीबीएसई बोर्ड से मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा पास किया.