बेगूसराय: DIG आशीष भारती के निर्देश पर तीन दिवसीय समकालीन अभियान आयोजित, हथियार बरामद
डीआइजी आशीष भारती के निर्देश पर जिले में तीन दिवसीय समकालीन अभियान चलाया गया. इस दौरान एक देशी कट्टा, एक अपह्रता, एक लीटर देशी शराब एवं 1.11 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. इस बात की जानकारी मंगलवार की शाम 04:00 बजे मिली. डीआईजी ने बताया कि अभियान के दौरान एक मोटरसाइकिल, एक ट्रैक्टर, तीन मोबाइल, 65 मीटर एलुमिनियम तार आदि जप्त किया गया है.