Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
image
image
image
image

*माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय से राज्य के 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का किया शुभारंभ* *जिला पदाधिकारी की उपस्थिति में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), केशरबाग-खैरा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय उद्घाटन समारोह का हुआ सीधा प्रसारण* आज दिनांक 19 जुलाई, 2026 को बिहार सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न प्रखंडों में स्थापित 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा बेगूसराय से एकीकृत रूप से किया गया। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जहानाबाद जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), केशरबाग-खैरा में आयोजित किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि "उन्नत शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य" की परिकल्पना को साकार करते हुए राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक छात्र-छात्रा को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आदर्श विद्यालय राज्य की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा प्रदान करेंगे तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराएंगे। इस अवसर पर सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), केशरबाग-खैरा में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया, उप विकास आयुक्त श्री आदित्य कुमार पीयूष, वरीय उप समाहर्ता सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती निपुन कुमारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुश्री आकांक्षा गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री सागर कुमार, जिला नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष श्री धीरज कुमार, लरसा ग्राम पंचायत की मुखिया श्रीमती रेखा देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में जिले के सातों सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के शिलापट्ट का विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने कहा कि आदर्श विद्यालयों की स्थापना से ग्रामीण एवं प्रखंड स्तर के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने का सशक्त अवसर मिलेगा।

57 views | Jehanabad, Bihar | Jul 19, 2026

MORE NEWS

हर बदलाव की शुरुआत एक सही निर्णय से होती है, ऐसा ही एक बदलाव शराब बंदी का है, जिससे बिहार को नयी दिशा और दशा दी।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

हर बदलाव की शुरुआत एक सही निर्णय से होती है, ऐसा ही एक बदलाव शराब बंदी का है, जिससे बिहार को नयी दिशा और दशा दी। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jul 20, 2026

जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में समेकित बाल विकास सेवाएँ (आईसीडीएस), समाज कल्याण विभाग द्वारा 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों में विकासात्मक देरी एवं दिव्यांगता की प्रारंभिक पहचान, रेफरल एवं प्रबंधन विषय पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंडों में आंगनवाड़ी सेविकाओं का चरणबद्ध प्रशिक्षण आयोजित कर मिशन मोड में शत-प्रतिशत पात्र बच्चों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने तथा विकासात्मक देरी एवं दिव्यांगता की समय पर पहचान एवं शीघ्र हस्तक्षेप से बच्चों के समग्र विकास, बेहतर उपचार, पुनर्वास एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।