पानीपत: सीईओ डॉ. किरण सिंह: समाधान शिविर, आमजन और अधिकारियों के बीच संवाद का एक मजबूत माध्यम
सीईओ जिला परिषद डॉ किरण सिंह ने वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी। जिला स्तरीय समाधान शिविर में नागरिक विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे।जिला परिषद सीईओ डॉ किरण सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत एक्शन लेते हुए त्वरित समाधान के निर्देश