परसा माफी शिव मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश
संतकबीरनगर के परसा माफी स्थित प्राचीन शिव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने का कार्य तेजी से चल रहा है। मंगलवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार ने निर्माणाधीन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
वर्ष 2023-24 में स्वीकृत इस पर्यटन विकास परियोजना का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। लगभग 276.77 लाख रुपये की लागत से तालाब में रिटेनिंग वॉल एवं घाट, यात्री निवास, टॉयलेट ब्लॉक, प्रवेश द्वार, पेयजल सुविधा, इंटरलॉकिंग, बाउंड्री वॉल, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज और स्ट्रीट लाइट सहित विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं।