राजगढ़: राजगढ में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों की जांच की, लिए नमूने और एफएसएसएआई मानकों की पालना के दिए निर्देश
Rajgarh, Churu | Sep 29, 2026 खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर में अस्पतालों के आसपास संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों, दुकानों, कैंटीन एवं अन्य खाद्य कारोबारियों का सघन निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। अभियान के दौरान शहर में करीब 5 किलोग्राम मसाले से संबंधित कार्रवाई की गई। वहीं बालाजी मसाला उद्योग से एक विधिक एट नमूना लिया गया। इसके अलावा पांच निगरानी नमूने संग्रहित किए गए।