टाटीझरिया: धरमपुर में 132 विद्यार्थियों को मिली नि:शुल्क साइकिलें, छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले
धरमपुर में 132 विद्यार्थियों के बीच बांटी गई नि:शुल्क साइकिल, छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे। झारखंड सरकार की उन्नति का पहिया योजना के तहत शुक्रवार को उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय धरमपुर परिसर में वितरण समारोह आयोजित कर स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच नि:शुल्क साइकिल बांटी गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और शिक्षकगण मुख्य रूप से मौजूद रहे।