हरदोई: टड़ियावां कस्बे के हरिहरपुर मार्ग पर बाइक सवार दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला गंभीर घायल, CHC में भर्ती
Hardoi, Hardoi | Oct 4, 2025 हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के टड़ियावां कस्बे के हरिहरपुर मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार दंपति को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जानकारी के मुताबिक लोनार थाना क्षेत्र के कस्बा बावन निवासी पुत्तू अपनी पत्नी के साथ बाइक से अपनी ससुराल टड़ियावां थाना क्षेत्र के पुरवा देवरिया जा रहा थे।