हरदोई: जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट ने पुलिस बल के साथ की छापेमारी, कई लोग हिरासत में
Hardoi, Hardoi | Oct 3, 2025 डीएम अनुनय झा के निर्देश पर एआरटीओ कार्यालय में नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी ने पुलिस बल के साथ छापामारी की। छापामारी के दौरान कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने एआरटीओ कार्यालय के सभी गेट बंद कर परिसर की घेराबंदी की। मौके पर मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई, जिसके बाद कई लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेजा गया।