हरदोई: आई लव मोहम्मद के नाम पर बवाल काटने पर होगी ओवरहालिंग, भाजपा नेता संगीत सोम का बयान
Hardoi, Hardoi | Oct 3, 2025 हरदोई में क्षत्रिय महासभा के द्वारा आयोजित विजयादशमी कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता संगीत सोम ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जिस तरह से आई लव मोहम्मद के नाम पर पूरे प्रदेश में बवाल काटा जा रहा है यह दंगे की साजिश है और लोग प्रदेश को बांटना चाहते हैं और बढ़ते हुए प्रदेश को देखना नहीं चाहते हैं लेकिन वह भूल गए हैं कि प्रदेश में किसकी सरकार है।