हरदोई: डाल सिंह स्कूल की छात्रा शिवंशी वर्मा को एक दिन के लिए जीआरपी इंचार्ज बनाया गया, महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिए निर्देश
Hardoi, Hardoi | Oct 4, 2025 मिशन शक्ति के तहत डाल सिंह स्कूल की हाई स्कूल की छात्रा शिवांशी वर्मा को एक दिन के लिए जीआरपी थाना इंचार्ज बनाया गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद तैनात स्टाफ द्वारा शिवांशी का बुके देकर स्वागत किया गया। शिवांशी ने सबसे पहले समस्त स्टाफ की बैठक बुलाई और महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।