पहले घर बुलाया और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई, इस घटना के दो सप्ताह बाद पिता ने बेटे के जाने के ग़म में दम तोड़ गया और फिर इन दोनों की मौत के बाद मृतक की बूढ़ी दादी भी चल बसी, एक घर में तीन तीन मौतें की घटना परिवार के साथ साथ समाज को भी झकझोर देने वाली हैं, पुलिस ने भी अपनी निष्पक्ष जांच न कर आरोपियों को बचाने का पूरा प्रयास किया है, जबकि मृतक ने मरने से पहले बयान दर्ज कराया है कि किस प्रकार से पेट्रोल डालकर आग लगाई गई है, हालांकि न्याय पाने की आस में परिवार और ग्रामीण जनों ने स्थानीय थाने से लेकर विधायक और तमाम बड़े अधिकारियों की चौखट चूमीं है परंतु सिक्कों की खनक ने सबको अंधा बना दिया है।