पौधारोपण के सत्यापन करने के निर्देश दिए कलेक्टर श्री सिंह ने समयावधि पत्रों की समीक्षा की
उज्जैन, 12 अक्टूबर। सोमवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने समायावधि पत्रों की समीक्षा की तथा निर्देश दिए है कि सीएम हेल्पलाईन के मामले में विभिन्न विभाग परस्पर केवल पत्राचार करके न रह जाए। शिकायतों का निपटारा करने के लिए एक दूसरे से फोन पर चर्चा भी करे। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा भी की तथा निर्देश दिए कि हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा अभियान के दौरान किए गए 15 हजार पौधों के रोपण का सत्यापन किया जाए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन में 50 दिवस से अधिक की शिकायतों के निराकरण में ढिलाई बरतने पर दो मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं एक तहसीलदार का वेतन रोकने के निर्देश दिए है। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेंयांस कूमट, नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा सहित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक मे कहा कि सीएम हेल्पलाईन में 50 दिवस से अधिक दिवस की शिकायतों की पेंडेंसी नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी स्वयं शिकायतों को देखे और उनका निराकरण करे सहायक के भरोसे न रहें। विभागीय अधिकारी का लक्ष्य शिकायतों का संतुष्टि के साथ निराकरण करना होना चाहिए, न कि फोर्स क्लोज करना।
कलेक्टर ने पिछडा वर्ग विभाग की उच्चशिक्षा की छात्रवृत्तिया लंबित रहने पर नाराजगी व्यक्त की और कहा है कि संबंधित विभाग के अधिकारी नियमित रूप से इस कार्य की समीक्षा करें और सुनिश्चित करें की छात्रों को छात्रवृत्ति समय पर मिले। कलेक्टर ने बैठक में जनआकांक्षा सुशासन की पहल के तहत नगरीय निकायों की शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की तथा लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने रासायनिक खाद वितरण के मामले में भी जिले के सभी एसडीएम से चर्चा की। बैठक में बताया गया कि खाद वितरण की स्थिति जिले में संतोषजनक है।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh
39 views | Umaria, Madhya Pradesh | Oct 12, 2026