बहादुरपुर: ग्राम बीलाखेड़ा निवासी 22 वर्षीय युवक के साथ एक व्यक्ति ने डंडे से की मारपीट व दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
जानकारी अनुसार बहादुरपुर थाने में ग्राम बीलाखेड़ा निवासी 22 वर्षीय तिलक पुत्र वीर सिंह यादव ने शुक्रवार की शाम रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज दोपहर कोचा डैम के पास बगीचा में उसके साथ बीलाखेड़ा के ही भैयालाल ने डंडे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी एवं अश्लील गालियां दी। बहादुरपुर थाने में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।