मटिहानी: मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता पंकज कुमार की माता का निधन होने के बाद विधायक ने पहुंचकर श्रद्धासुमन निवेदित किया
मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के मचहा निवासी पंकज कुमार की माता का पिछले दिनों देहांत हो गया था। इसके बाद शनिवार को मटिहानी के विधायक राजकुमार सिंह पंकज कुमार के घर पहुंचे और उन्हें ढाढस बंधाया व मृत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धासुमन निवेदित किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि पंकज कुमार हमारे सजग कार्यकर्ता है और मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं का ख्याल रखना हमारा प्रथम कर्तव्य है।