घाटमपुर: गाय से टकराने के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, मासूम बच्चे समेत तीन लोग हुए घायल
अमौली और अलियापुर गांव के पास शुक्रवार रात 9 बजे एक ऑटो गाय से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में लगभग 4 वर्षीय मासूम सहित तीन लोग घायल हो गए।सूचना मिलने पर एनएचएआई की एंबुलेंस ने घायलों को घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। थाना प्रभारी ने बताया घायलों का उपचार कराया गया है। कोई गंभीर घायल नहीं है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।