रांची में पुलिस का एनकाउंटर! 12 घंटे के भीतर फायरिंग करने वाले अपराधी को मारी गो"ली, राहुल दुबे गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार
रांची: राजधानी रांची में होटल एके इंटरनेशनल और कोयला कारोबारी के घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। वारदात के महज 12 घंटे के भीतर पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठियो स्थित रिंग रोड के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी है।
पुलिस के मुताबिक, कांके के प्रेमनगर में कोयला कारोबारी संजय करमाली के घर पर फायरिंग के बाद विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। गिरफ्तार आरोपियों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस सीठियो पहुंची, जहां एक अपराधी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चार से अधिक पिस्टल, कई राउंड जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। शुरुआती पूछताछ में बुढ़मू के छापर बालू घाट पर हुई गोलीबारी में भी इस गिरोह की संलिप्तता सामने आई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
#RanchiPolice #RanchiEncounter #RahulDubeyGang #RanchiNews #JharkhandPolice #CrimeNews #BreakingNews #JharkhandNews #Kanke #Dhurwa #jharkhand #Ranchi #jharkhand news
Ratu, Ranchi | Oct 31, 2026